कोर्ट रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर सील, देर रात स्वास्थ्य विभाग की छापामार कार्रवाई

MP DARPAN
0

एक्सपायरी प्रोटीन पाउडर और दवाएं विक्रय के लिए रखे मिलने पर प्रशासन ने की कार्रवाई

शिवपुरी। शहर के कोर्ट रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर पर स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार देर रात छापामार कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान दुकान में एक्सपायरी डेट का प्रोटीन पाउडर एवं दवाएं विक्रय के लिए रखी हुई पाए जाने की बात सामने आई है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से देर रात मेडिकल कारोबारियों में भी हड़कंप की स्थिति बन गई।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर ने बताया कि कलेक्टर अर्पित वर्मा के निर्देश पर कोर्ट रोड स्थित शिव मेडिकल स्टोर का तत्काल निरीक्षण किया गया। शिकायत एवं प्राप्त जानकारी के आधार पर विभागीय दल ने देर रात मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर जांच की। कार्रवाई के दौरान सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर के नेतृत्व में फार्मासिस्ट बालेंदु रघुवंशी और एएसओ आईपी गोयल की टीम ने मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। जांच में एक्सपायरी डेट का प्रोटीन पाउडर और दवाएं विक्रय के लिए रखी मिलीं। विभागीय टीम ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान शिवपुरी तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण भी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई के बाद मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया। विभाग द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई भी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई के बाद अब यह सवाल भी उठ रहा है कि मेडिकल स्टोर पर एक्सपायरी उत्पाद और दवाएं किस स्तर पर जांच के बाद विक्रय के लिए रखी गई थीं। विभाग द्वारा मामले की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top