जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने जारी की सूची, 9 विशेष और 20 स्थाई आमंत्रित सदस्य भी शामिल
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने शिवपुरी जिला संगठन को नया स्वरूप देते हुए जिला कार्यसमिति के 53 सदस्यों की घोषणा कर दी है। जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव ने 6 सितंबर को संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची जारी की। नियुक्तियां प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देश, संभागीय प्रभारी निशांत खरे के मार्गदर्शन तथा जिला प्रभारी नंदकिशोर नापित की सहमति से की गई हैं।
जिला कार्यसमिति सदस्यों में अशोक खण्डेलवाल, प्रमेन्द्र सोनू बिरथरे, मुकेश चौहान, रामस्वरूप रावत रिझारी, गुरुप्रीत चीमा, प्रहलाद यादव, अवधेश बेडिय़ा, अशोक ठाकुर, बलवीर निवोरिया, देवेन्द्र रघुवंशी, रविन्द्र शिवहरे, राधावल्लभ श्रीवास्तव, राजेश जैन (पत्ते वाले), कपिल भार्गव, धनपाल यादव, सोमवती यादव, मिथलेश यादव, उषा भार्गव, शुभ्रा शर्मा, सिद्धार्थ लढ़ा, नरोत्तम रावत, रमेश शर्मा प्रगति, आकाश शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता, डॉ. सुखदेव गौतम, रामकृष्ण पाराशर, सुनील गुप्ता, नरेन्द्र सिकरवार (वंटी), सरमन सिंह गुर्जर, जसपाल सिंह बैश, हेमंत शर्मा, केरन सिंह लोधी, शिखर धाकड़, पवन शिवहरे, सगीर खाँन, राकेश जैन, अमोल सिंह गुर्जर, इब्राहिम खाँन, नवल सिंह गुर्जर, सतीश तिवारी, पारम रावत, कैलाश कुशवाह, कय्यूम खाँन, जितेन्द्र कुमार देलवार, रवि एन.पी. शर्मा, योगेन्द्र यादव, हाकिम सिंह यादव, धनीराम यादव, हरिशंकर धाकड़, हरभान सिंह लोधी, रामगोपाल चौधरी, कोमल साहू एवं शिवसिंह यादव शामिल हैं। वहीं विशेष आमंत्रित सदस्यों में रामजी व्यास, अरविन्द बेडर, बी.के. गुप्ता, पवन जैन (पी.एस.), अनुराग अष्ठाना, बलवीर सिंह चौहान, अनिल प्रताप सिंह चौहान, प्रहलाद यादव (कोलारस) एवं लक्ष्मीनारायण गुप्ता तथा स्थाई आमंत्रित सदस्यों में केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह, विधायक देवेन्द्र जैन, रमेश खटीक, प्रीतम सिंह लोधी, महेन्द्र सिंह यादव, रणवीर सिंह रावत, सुरेन्द्र शर्मा, सुरेश राठखेड़ा, राघवेन्द्र शर्मा, राघवेन्द्र गौतम, नरेन्द्र विरथरे, माखनलाल राठौर, ओमप्रकाश खटीक, भैया साहब लोधी, शकुन्तला खटीक, कामता प्रसाद बैमटे, प्रहलाद भारती, लाखन सिंह वघेल एवं हरिवल्लभ शुक्ला को शामिल किया गया है।
पुराने चेहरों की गैरमौजूदगी ने बढ़ाई चर्चा
नई सूची के साथ संगठन के भीतर राजनीतिक चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। पूर्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी और वरिष्ठ नेता गगन खटीक जैसे पुराने चेहरों का सूची में नाम नहीं होना चर्चा का विषय है। वहीं नए चेहरों को मिली जगह को लेकर भी संगठन के भीतर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। प्रदेश कार्यकारिणी में यशोधरा राजे को स्थान मिलने के बावजूद जिला सूची से उनकी गैरमौजूदगी ने राजनीतिक हलकों में कयासों को हवा दी है।


