टीआई रविशंकर कौशल बने कंट्रोल रूम प्रभारी, तो एसआई पुनीत बाजपेयी को मिली कोलारस थाने की कमान

MP DARPAN
0

शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तत्काल प्रभाव से दो अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा। जारी आदेश के अनुसार, पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक रविशंकर कौशल को पुलिस कंट्रोल रूम का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पुलिस लाइन में पदस्थ उप निरीक्षक पुनीत बाजपेयी को थाना कोलारस में नई पदस्थापना दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top