करैरा पुलिस ने 48 घंटे में किया भैंस चोरी कांड का खुलासा, 5 शातिर चोर गिरफ्तार, 10.50 लाख का मशरुका बरामद

MP DARPAN
0

शिवपुरी। करैरा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भैंस चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा कर पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी गई दो भैंसें और वारदात में इस्तेमाल की गई अशोक लेलैंड लोडिंग गाड़ी सहित कुल 10 लाख 50 हजार रुपये का मशरुका बरामद कर शानदार सफलता हासिल की है।

करैरा टीआई विनोद छावई के अनुसार, फरियादी लक्ष्मण सिंह रावत पुत्र नारायण सिंह रावत निवासी ग्राम करही ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी कि 2 मई 2026 की रात वह अपनी तीन भैंसों को घर के पास बने बाड़े में बांधकर सो गया था। सुबह जब वह बाड़े पर पहुंचा तो दो भैंसें गायब थीं। काफी तलाश के बाद पता चला कि अज्ञात बदमाश भैंसों को अशोक लेलैंड लोडिंग वाहन में भरकर नरवर की ओर ले गए हैं। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 303/26 धारा 331(4), 305(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, संजीव मुले एवं आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि करही-आंडऱ रोड स्थित कटी पहाडिय़ा के पास खंतियों में एक सफेद रंग की अशोक लेलैंड लोडिंग गाड़ी खड़ी है और उसके पास कुछ भैंसें मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर वहां मौजूद संदिग्ध भागने लगे, लेकिन फोर्स ने घेराबंदी कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। गिरफ्तार आरोपियों में हरविलास पुत्र रघुराज वंजारा निवासी हुकुमगढ़ थाना घाटीगांव जिला ग्वालियर, शाकिर पुत्र रशीद खान निवासी पुराबनवार थाना चीनोर ग्वालियर, सलीम पुत्र टिल्लू खान निवासी पुराबनवार थाना चीनोर, अली मोहम्मद पुत्र टिल्लू खान निवासी चीनोर तथा जाहिद उर्फ छोना पुत्र शफीक मोहम्मद निवासी मालनपुर थाना गोहद जिला भिंड शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो भैंसें कीमत 2 लाख रुपये एवं एक अशोक लेलैंड लोडिंग गाड़ी कीमत 8.50 लाख रुपये जप्त की है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई, उनि. पुष्पेन्द्र चौहान, सउनि. चरण सिंह, प्रधान आरक्षक राधवेन्द्र चौहान, आरक्षक हरेन्द्र गुर्जर, राधेश्याम जादौन, मत्स्येन्द्र गुर्जर एवं रामअवतार गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top