अमोला पुलिस ने 10.75 लाख की स्मैक के साथ आदतन तस्कर दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अमोला थाना पुलिस ने नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के सख्त निर्देशों पर अमल करते हुए पुलिस ने 52 ग्राम स्मैक कीमत करीब 10.50 लाख रूपए और एक मोबाइल फोन सहित कुल 10.75 लाख रूपए का मशरूका जब्त कर आदतन अपराधी को सलाखों के पीछे पहुंचाया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी करैरा आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में 22 फरवरी को थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता और चौकी प्रभारी अमोलापठा अभिमन्यु सिंह राजावत की टीम ने मुखबिर सूचना पर नर्सरी के सामने मामौनीखुर्द रोड पर घेराबंदी की। तलाशी में आरोपी राघवेन्द्र सिंह चौहान उर्फ गुड्डू उम्र 30 वर्ष निवासी अमोला क्रेशर, के पास से स्मैक और ओप्पो मोबाइल बरामद हुआ। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शातिर और आदतन अपराधी है, जिस पर पूर्व से पांच मामले दर्ज हैं। पूर्व में भी उससे स्मैक जब्ती हो चुकी है। आरोपी व उसकी पत्नी कुमकुम राजा चौहान के विरुद्ध अपराध क्रमांक 31/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। स्मैक सप्लाई चेन और आरोपी के साले राजाबाबू की तलाश तेज कर दी गई है। उक्त कार्रवाई में अमोला थाना प्रभारी अंशुल गुप्ता, उनि अभिमन्यु सिंह राजावत, प्र.आर. भजनलाल शाक्य, प्र.आर. दीपक उपाध्याय, आर. ब्रजराज सिंह, आर. प्रदीप कुमार, आर. आकाश शाक्य, आर. कुलदीप, आर. रामनरेश राठौर, चालक आर. मोहित शर्मा, आर. अतर सिंह, आर. संजीव श्रीवास्तव, आर. हिम्मत सिंह, आर. मनोज, आर. हीरेन्द्र सिंह एवं सैनिक जीतेन्द्र कलावत की भूमिका सराहनीय रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top