समर कैंप का भव्य समापन, आत्मरक्षा और आत्मविश्वास के सूत्रधार बने प्रशिक्षक सुखवीर सर

MP DARPAN
0

अग्रवाल आदर्श महिला संगठन ने प्रशिक्षक सुखवीर सर को किया सम्मानित  

शिवपुरी। तलवारबाजी की धार, जूडो-कराटे का दम, डांस का हुनर और आत्मविश्वास की चमक इन सबको एक सूत्र में पिरोने वाले प्रशिक्षक सुखवीर कुशवाह सर के मार्गदर्शन में अग्रवाल आदर्श महिला संगठन का 15 दिवसीय नि:शुल्क ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर रविवार को भव्य समापन के साथ यादगार बन गया। यह समापन समारोह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आत्मरक्षा, अनुशासन और आत्मनिर्भरता का जीवंत उत्सव बन गया। समापन समारोह में प्रशिक्षक सुखवीर सर को अग्रवाल आदर्श महिला संगठन द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया रहीं, जिन्होंने दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने शिविर को महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और आयोजकों की सराहना की। समारोह में तलवारबाजी, जूडो-कराटे, डांस और आत्मरक्षा के रोमांचक प्रदर्शनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं महिलाओं द्वारा तैयार मोतियों की ज्वेलरी और हस्तनिर्मित उत्पादों ने उनकी रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता की झलक दिखाई। इस पूरे आयोजन की धुरी रहे प्रशिक्षक सुखवीर कुशवाह सर, जिनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण ने इस शिविर को नई पहचान दी। सुखवीर कुशवाह सर ने बच्चों, युवतियों और महिलाओं को न केवल आत्मरक्षा के गुर सिखाए, बल्कि उनमें आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती भी विकसित की। उनके प्रशिक्षण की झलक मंच पर हुए शानदार प्रदर्शनों में साफ दिखाई दी, जिसे उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा। शिविर में 65 बच्चों और 40 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 15 दिनों के इस प्रशिक्षण ने प्रतिभागियों में कौशल विकास के साथ आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव रखी। अग्रवाल आदर्श महिला संगठन की अध्यक्ष रेणु सिंघल ने आयोजन की सफलता पर सभी का आभार जताया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिंकेश, कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, महामंत्री संगम अग्रवाल, से मंत्री वैभव अग्रवाल पूजा अग्रवाल प्रचार मंत्री रेनू गोयल, मनीष अग्रवाल  शामिल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगठन की पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें अध्यक्ष श्रीमती रेणु सिंगल, उपाध्यक्ष रश्मि अग्रवाल व सुमन अग्रवाल, महामंत्री ऊषा मंगल, कोषाध्यक्ष सुषमा अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता, सह मंत्री माधवी अग्रवाल प्रचार मंत्री मंत्री पूजा गुप्ता मीना जैन और मीडिया प्रभारी नीतू बंसल सक्रिय रहीं। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य प्रतिमा गर्ग, आरती तायल, मनीषा सिंघल, संगीता सिंघल, ऋतु जैन, रचना गोयल, स्वीटी अग्रवाल, पूजा अग्रवाल और पूजा गुप्ता सहित संगठन की समस्त मातृशक्ति ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top