पिछोर (नीरज गुप्ता)। पिछोर नगर आज उस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रथम विधायक स्वर्गीय श्री लक्ष्मी नारायण गुप्त की 109वीं जयंती श्रद्धा, संस्कृति और सामाजिक एकता के अद्भुत संगम के रूप में मनाई गई। पूरा आयोजन बस स्टैंड स्थित स्व. लक्ष्मी नारायण गुप्त पार्क में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां जनसैलाब ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे गहोई भवन में स्व. गुप्त की प्रतिमा पर आरती एवं पुष्पांजलि के साथ हुई। इस अवसर पर उनके पुत्र श्री रमेश योगेश योगेंद्र गुप्त सहित परिजनों एवं समाजजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। वातावरण श्रद्धा और सेवा की भावना से सराबोर रहा। इस अवसर पर गहोई समाज अध्यक्ष श्री मनीराम सोनी, गहोई नवयुवक मंडल अध्यक्ष विकास कनकने, संतोष तीत, विलासी ट्रस्ट अध्यक्ष, चौरासी गहोई समाज अध्यक्ष रामेंद्र छिरोलिया, पूर्व विधायक भैयासाहब लोधी, सुनील लोधी (विधायक प्रतिनिधि), अमित पड़ेरिया (जिला पंचायत उपाध्यक्ष), विनोद गुप्ता, अवधेश सोनी, हरिगोपाल, मुकेश पंसारी (विधायक प्रतिनिधि), हरिशंकर निगोटी, ओम चौधरी, राजेंद्र सेठ, संतोष छिरोलिया, मुकेश छिरोलिया, आशीष चौधरी, पत्रकार नीरज छिरोलिया, पूर्व अध्यक्ष अनिल डेंगरे, रामकुमार छिरोलिया, महासभा उपाध्यक्ष मनोज चौधरी, मंसाराम गुप्ता, राजीव गुप्ता, रामप्रकाश बड़ेरिया, ब्रजेश गुप्ता, अनिल निगोटी एवं पूर्व भ्रष्टाचार उन्मूलन ब्लॉक अध्यक्ष राजेश छिरोलिया सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके पश्चात सिद्ध शक्तिपीठ टेकरी सरकार मंदिर में प्रसाद वितरण एवं गौशाला में गौ पूजन कर सेवा और संस्कृति का संदेश दिया गया। यहां श्रद्धालुओं में प्रसाद ग्रहण करने की आस्था और उत्साह देखने लायक रहा। शाम 4:45 बजे नन्ना जी पार्क बस स्टैंड पर बामौर कला से पधारे पंडित मुकेश कुमार पटेरिया के मुखारविंद से संगीतमय सुंदरकांड एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसने पूरे नगर को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। बड़ी संख्या में नागरिकों ने श्रद्धा भाव से सहभागिता कर वातावरण को आध्यात्मिक बना दिया। कार्यक्रम में सभी आगंतुकों को प्रसाद वितरण किया गया। प्रशासन द्वारा पेयजल टैंकर, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य समुचित इंतजाम सुनिश्चित किए गए, जिससे आयोजन सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुआ।


