शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में खोड़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए महज कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त हथियार भी जप्त कर लिए।
जानकारी के अनुसार, 5 जून को फरियादी गोपाल पुत्र गंभीरा कोली उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम चंदावनी की रिपोर्ट पर थाना भौंती में अपराध क्रमांक 180/26 धारा 109(1), 115(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में खोड़ चौकी प्रभारी कुसुम गोयल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर त्वरित रणनीति के तहत कार्रवाई शुरू की। परिणामस्वरूप चारों आरोपी चंद घंटों में ही पुलिस की गिरफ्त में आ गए। गिरफ्तार आरोपियों में धर्मेंद्र पुत्र रजत सिंह परिहार उम्र 24 वर्ष, अजब सिंह परिहार पुत्र मूंगा परिहार उम्र 60 वर्ष, फूला बाई पत्नी अजब सिंह परिहार 60 वर्ष एवं रीनू पुत्री अजब सिंह परिहार 23 वर्ष, सभी निवासी ग्राम चंदावनी शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं डंडे भी विधिवत जप्त किए हैं। उक्त पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी भौंती घनश्याम सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी खौड़ उनि. कुसुम गोयल, सउनि. मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि. संजय भगत, प्रआर. प्रदीप गुर्जर, आरक्षक रविकांत शर्मा, ब्रजेश माहौर, बीरेंद्र बाथम, ब्रजेश राणा, दुर्गाविजय रावत, मलखान गुर्जर, म.आर. अनीता शर्मा, चालक अमित यादव, रोहित उपाध्याय सहित पूरी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।


