तेंदुआ पुलिस ने दो बाइक चोरों को किया गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिलें बरामद

MP DARPAN
0

शिवपुरी। वाहन चोरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तेंदुआ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर बाइक चोरों को गिरफ्तार कर चोरी गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख रुपये मूल्य की दो मोटरसाइकिलें जब्त कर चोरी के दोनों मामलों का खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में चोरी गए माल की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में तेंदुआ पुलिस ने यह कार्रवाई की।

थाना तेंदुआ में दर्ज अपराध क्रमांक 92/26 एवं 94/26 में चोरी गई मोटरसाइकिलों की तलाश के लिए थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू सिंह धाकड़ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीतू पुत्र साहव सिंह जाटव उम्र 24 वर्ष एवं छोटू उर्फ बंटी पुत्र फूलचंद रावत, दोनों निवासी ग्राम खरई, थाना तेंदुआ को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अपराध क्रमांक 92/26 में चोरी गई मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-33 एमएल-4213 बरामद की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध क्रमांक 94/26 में चोरी की गई हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी-33 एमक्यू-6809 चोरी करना भी स्वीकार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर दूसरी मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें 31 मई को माननीय न्यायालय कोलारस में पेश किया जाएगा। इस सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक नीतू सिंह धाकड़, सहायक उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह जाट, प्रधान आरक्षक गजेन्द्र सिंह सोलंकी, आरक्षक अंकित शर्मा, केदारीलाल, दूल्हे सिंह तथा चालक आरक्षक लोकेन्द्र झाला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top