48 घंटे में डबल लूटकांड का खुलासा, पोहरी-सिरसौद पुलिस ने दबोचे 4 बदमाश, 2.60 लाख का माल बरामद

MP DARPAN
0

शिवपुरी। पोहरी और सिरसौद थाना पुलिस ने महज 48 घंटे में दो सनसनीखेज लूटकांडों का पर्दाफाश कर चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया पूरा मशरूका, लोडेड कट्टा और वारदात में प्रयुक्त लाल रंग की टीवीएस राइडर बाइक सहित करीब 2.60 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के निर्देशन एवं एसडीओपी आनंद राय के नेतृत्व में थाना प्रभारी रवि चौहान और थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया ने संयुक्त टीम बनाकर लगातार दबिश दी। 24 मई को खौरघार रोड पर लवकुश जाटव और उसकी बहन से मोबाइल, मंगलसूत्र, टॉक्स और नगदी लूटी गई थी, जबकि 25 मई को पोहरी में जनक आदिवासी और उसकी पत्नी से मोबाइल, करधौनी, मंगलसूत्र और नकदी लूट ली गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी, साइबर सेल और मुखबिर तंत्र की मदद से लाल रंग की राइडर बाइक ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंच बनाई। पुलिस ने नीतेश बैरागी, विशाल बैरागी, देवू उर्फ देवेन्द्र यादव और छोटू यादव को गिरफ्तार कर पोहरी लूटकांड का पूरा माल बरामद किया। पूछताछ में सिरसौद लूटकांड का खुलासा हुआ, जिसके बाद पहलवान यादव को भी दबोच लिया गया। आरोपियों से मोटोरोला मोबाइल, वीवो मोबाइल, चांदी की करधौनी, मंगलसूत्र, पेंडल, टॉक्स, नगदी, बैग और 315 बोर का लोडेड कट्टा बरामद हुआ। उक्त कार्रवाई में पोहरी टीआई रवि चौहान, सिरसौद थाना प्रभारी मुकेश दुबौलिया, उनि दिनेश कोठारी, हृदेश पाराशर, प्रमोद सेन, अरविंद कुशवाह, मुनेश धाकड़, राजकुमार माहौर, रामअवतार रावत, राघवेंद्र यादव, हेमराज राठौर, जगदीश भिलाला, बृजपाल तोमर, सत्यवीर सिंह जादौन, रविन्द्र सिनौरिया, वीरेन्द्र सिंह, बलवन्त पाल, बृजेन्द्र गुर्जर, मुकेश सिंह परमार, प्रांशु जादौन, शस्त्रुघ्न तथा साइबर सेल टीम की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top