13 सीएसी और बीएसी पदों से हटे, प्रतिनियुक्ति समाप्त कर मूल विभाग में भेजे गए

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिला शिक्षा केन्द्र शिवपुरी ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए जनशिक्षक (सीएसी) और विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक (बीएसी) पदों पर पदस्थ 13 माध्यमिक शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर दी है। चार वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से मूल विभाग जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय शिवपुरी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है। आदेश जिला परियोजना समन्वयक दफेदार सिंह सिकरवार द्वारा कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक की स्वीकृति के बाद जारी किए गए।

जानकारी के अनुसार राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशों के तहत वर्ष 2022 में इन शिक्षकों की सेवाएं प्रतिनियुक्ति आधार पर ली गई थीं। अब निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद जिला शिक्षा केन्द्र ने उन्हें उनके मूल विभाग में वापस भेजने की कार्रवाई की है। इस फैसले के बाद शिक्षा विभाग में प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। सीएसी पद से हटाए गए शिक्षकों में इन्द्रपाल सिंह गौर, जो उच्च माध्यमिक विद्यालय मलावनी पिछोर में जनशिक्षक के रूप में पदस्थ थे, अरविन्द सिंह कुशवाह जनशिक्षक अटलपुर बदरवास, गौरव त्रिपाठी बालक कोलारस जनशिक्षक, प्रदीप कुमार नरवरिया जनशिक्षक खरई कोलारस, उत्तम कुमार सोनी जन शिक्षा केन्द्र कन्या खनियाधाना, सतीश कुमार गुप्ता जन शिक्षा केन्द्र चमरौआ खनियाधाना, रामलखन वर्मा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाजीगढ़ पोहरी, कौशल किशोर योगी शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बैराड़ पोहरी, बलबीर सिंह तोमर शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय पोहरी तथा पुरुषोत्तम दास कोली शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करही नरवर शामिल हैं। वहीं बीएसी पद से हटाए गए अधिकारियों में सतेन्द्र जैन, जो जनपद शिक्षा केन्द्र खनियाधाना में पदस्थ थे, राजेश खत्री एवं दिनेश गुप्ता दोनों जनपद शिक्षा केन्द्र शिवपुरी में कार्यरत थे। जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि प्रतिनियुक्ति अवधि समाप्त होने के कारण संबंधित शिक्षकों और अधिकारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाती हैं तथा उन्हें मूल विभाग में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। एक साथ 13 पदों पर प्रतिनियुक्ति समाप्त होने से विभाग में प्रशासनिक हलचल बढ़ गई है। अब इन रिक्त पदों पर नई प्रतिनियुक्तियों या नियुक्तियों की संभावनाएं भी तेज हो गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top