कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की स्मैक सहित तस्कर गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। शहर को नशामुक्त बनाने की मुहिम में कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन माल गोदाम रोड से स्मैक बेचने की फिराक में खड़े एक आरोपी को दबोचते हुए उसके कब्जे से 15.98 ग्राम स्मैक बरामद की, जिसकी बाजार कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने की है।

कोतवाली टीआई रोहित दुबे के अनुसार, 26 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक रेलवे माल गोदाम रोड पर स्मैक बेचने की तैयारी में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन जवानों ने पीछा कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राहुल पाण्डे उर्फ समर पाण्डे निवासी लुधावली कब्रिस्तान रोड, थाना देहात शिवपुरी बताया। तलाशी के दौरान उसके लोअर की जेब से पारदर्शी पन्नी में रखी 15.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 412/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपी से स्मैक सप्लाई नेटवर्क और अन्य तस्करों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। आरोपी पर पूर्व से मारपीट, अवैध शराब और एनडीपीएस एक्ट सहित कई मामले दर्ज हैं। उक्त कार्रवाई में रोहित दुबे, उनि सुमित शर्मा, उनि भावना राठौड़, सउनि प्रवीण त्रिवेदी, विवेक भट्ट सहित गजेंद्र, जितेंद्र रायपुरिया, विनय सिंह, अवतार सिंह, राजवीर सिंह, महेंद्र तोमर, राहुल कुमार, देवेंद्र रावत, जितेंद्र रावत, राहुल रजक, कुलदीप सरदार, सुमित सेंगर, मोनिका राजपूत एवं चालक शरद यादव की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top