कोतवाली पुलिस ने 6 लाख की स्मैक और स्विफ्ट कार सहित तस्कर दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। शहर को नशामुक्त बनाने के अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी में लिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से &&.87 ग्राम स्मैक और एक स्विफ्ट कार जब्त की है। जब्त स्मैक की कीमत 6 लाख रुपये और कार सहित कुल मशरूका करीब 14 लाख रुपये बताया गया है। 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं नगर पुलिस अधीक्षक संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में टीआई रोहित दुबे के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि मेडिकल कॉलेज शिवपुरी के सामने क'चे रास्ते पर एक युवक स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां एक युवक स्विफ्ट कार के पास खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हफीज पुत्र रफीक मोहम्मद निवासी हिम्मतगढ़ थाना पनिहार जिला ग्वालियर हाल गोल पहाडिय़ा ग्वालियर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी की लोअर की जेब से &&.87 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी स्मैक बिक्री की नीयत से मौके पर मौजूद था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पूर्व में भी स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है और आदतन अपराधी बताया गया है। उक्त कार्रवाई में टीआई रोहित दुबे, एसआई सुमित शर्मा, प्रवीण त्रिवेदी, विवेक भट्ट, प्रधान आरक्षक गजेंद्र, जितेंद्र रायपुरिया, विनय सिंह, अवतार सिंह, मोहन चौहान, महेंद्र तोमर, राहुल कुमार, देवेंद्र रावत, जितेंद्र रावत, राहुल रजक, रवि शर्मा, दिलशाद खान एवं चालक शरद यादव की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top