हत्या के पीछे खेत विवाद और रंजिश बनी वजह
शिवपुरी। पिछोर थाना पुलिस ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए एक सनसनीखेज हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के आरोपी रामनिवास लोधी पुत्र सुखनंदन लोधी उम्र 51 वर्ष निवासी ग्राम लभेड़ा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर उप जेल पिछोर दाखिल किया।
पिछोर थाना प्रभारी नीतू सिंह के अतुसार, 2 जून को जब फरियादी घूमन सिंह लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई सोनू लोधी उम्र 25 वर्ष 1 जून को दोपहर करीब 12:30 बजे ट्रैक्टर से खेत की जुताई करने गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों द्वारा खोजबीन के दौरान उसका शव खेत की मेड़ पर पत्थरों के पास संदिग्ध अवस्था में मिला। प्रारंभिक जांच में करंट लगाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खुलासा एवं आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले तथा एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी पिछोर निरीक्षक नीतू सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जिसमें संदेही रामनिवास लोधी ने पूछताछ के दौरान अपराध स्वीकार किया। आरोपी ने बताया कि घटना उजागर होने के भय से उसने शव को छिपाने के लिए दूसरे खेत की मेड़ स्थित टोरिया में पत्थरों की आड़ में डाल दिया और घटना में प्रयुक्त बिजली का तार भी जप्त किया गया। पिछोर पुलिस की सतर्कता, तकनीकी जांच और तेज कार्रवाई से यह अंधा कत्ल कुछ ही दिनों में सुलझ गया, जिससे क्षेत्र में पुलिस की कार्यकुशलता की सराहना हो रही है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी नीतू सिंह, उनि. रामकिशोर जोशी, उनि. बीएल दोहरे, सउनि. जहान सिंह, सउनि. अरविंद सगर, सउनि. परमाल सिंह, प्रआर. रामहेत सिंह, आर. धर्मेन्द्र लोधी, बचान सिंह तोमर एवं हाकिम वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


