खोड़ पुलिस ने 7 पेटी अवैध देशी शराब समेत एक तस्कर को दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। खोड़ चौकी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए मुखबिर की सूचना पर 7 पेटी अवैध शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी उनि कुसुम गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की पुख्ता सूचना पर दबिश देकर बड़ी सफलता हासिल की। कार्रवाई के दौरान आरोपी नीरज पुत्र हरीकिशन लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम पिपारा मजरा किररुआ थाना भौंती को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में आरोपी के कब्जे से दो प्लास्टिक के कट्टों में छिपाकर रखे गए कुल 7 गत्ते के कार्टून बरामद हुए, जिनमें 350 क्वार्टर देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एम.एल.) भरी हुई थी। कुल 63 लीटर अवैध शराब जिसकी कीमत लगभग 35,000 रुपये आंकी गई, को मौके पर ही विधिवत जप्त किया गया। पुलिस ने थाना भौंती में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 182/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम भदौरिया, चौकी प्रभारी उनि कुसुम गोयल, सउनि मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप गुर्जर, आरक्षक बृजेश महौर सहित सैनिक हनुमंत सिंह, भागीरथ एवं निकिल की अहम भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top