हरिद्वार में वरिष्ठ पत्रकार संजीव पुरोहित को मिला राष्ट्रीय मंच पर विशेष सम्मान

MP DARPAN
0

भोपाल। हरिद्वार में आयोजित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन (प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिस्ट एसोसिएशन) के राष्ट्रीय अधिवेशन में वरिष्ठ पत्रकार संजीव पुरोहित को भव्य रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा उन्हें पगड़ी, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुशवाह एवं मध्यप्रदेश प्रभारी अवधेश पुरोहित सहित देशभर से आए पत्रकार उपस्थित रहे। सम्मान के दौरान सभागार तालियों से गूंज उठा और पत्रकारों ने उनके योगदान की सराहना की। 

संजीव पुरोहित को यह सम्मान पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव एवं सक्रिय योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि पुरोहित जैसे पत्रकार संगठन और समाज के बीच सेतु का कार्य करते हैं। समारोह का आयोजन आर्य वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर में गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां देशभर के सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और पत्रकारों ने संजीव पुरोहित के सम्मान को संगठन के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top