मायापुर पुलिस ने 24 घंटे में हत्या का खुलासा, पिता-पुत्र सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त

MP DARPAN
0

शिवपुरी। मायापुर थाना पुलिस ने हत्या के एक सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में पिता-पुत्र समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल वारंट पर जेल पिछोर भेज दिया गया।

घटना 22 फरवरी 2026 की है, जब ग्राम मुंहासा निवासी फरियादी राजेन्द्र सिंह यादव घायल अवस्था में थाना मायापुर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने उनके व उनके बेटे युधिष्ठिर यादव के साथ गंभीर मारपीट की। प्रकरण में थाना मायापुर में अपराध क्रमांक 29/2026 दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान घायल युधिष्ठिर यादव की मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में हत्या की धाराओं का इजाफा किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रंशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कप्तान सिंह यादव उम्र 62 वर्ष, सतेन्द्र यादव उम्र 23 वर्ष, धर्मेन्द्र यादव उम्र 25 वर्ष, रामू यादव उम्र 18 वर्ष और कमलाबाई उम्र 60 वर्ष सभी निवासी ग्राम मुंहासा को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार, चाकू, कुल्हाड़ी और लाठी जप्त की गईं। पुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय पिछोर में प्रस्तुत किया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जेल भेजा गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी दिनेश सिंह नरवरिया के साथ उनि अजय पटेल, सउनि प्रताप सिंह गुर्जर, तथा पुलिस बल के अन्य जवानों ऊधम सिंह भिलाला, सुरेन्द्र राय, ओमप्रकाश राठौर, भीकम सिंह, सर्वेश शर्मा, चन्द्रभान सिंह, मुरारीलाल अटारिया और राजवीर सिंह पवैया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top