करैरा पुलिस की बड़ी कामयाबी : वकील हत्याकाण्ड का 30 हजार का इनामी मास्टरमाइंड दबोचा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। करैरा की वीरान घाटी में 14 फरवरी को अधिवक्ता संजय कुमार सक्सैना की निर्मम हत्या के मामले में करैरा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए 30 हजार रुपए के इनामी मास्टरमाइंड सचिन रावत को गिरफ्तार कर लिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा सुनियोजित पुलिस रणनीति, तकनीकी विश्लेषण और लगातार दबिश का परिणाम माना जा रहा है।

करैरा टीआई विनोद छावई के अनुसार, फरियादी कुलदीप सक्सैना की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 112/26 धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक अरविंद कुमार सक्सैना और उप पुलिस महानिरीक्षक अमित सांघी ने बारीकी से जांच के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ स्वयं मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने साइबर सेल में तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण शुरू कराया। जांच में सामने आया कि पुरानी सरपंची चुनावी रंजिश और जमीन विवाद के चलते सुनील शर्मा व कमलेश शर्मा ने अधिवक्ता संजय सक्सैना को रास्ते से हटाने की साजिश रची। उन्होंने टोरियाकला निवासी सचिन रावत को 10 लाख रुपये की सुपारी दी, जिसमें 2 लाख रुपये एडवांस दिए गए। सचिन रावत ने पपेन्द्र रावत चांदपुर थाना डबरा ग्वालियर, राजकुमार उर्फ गोलू रावत घूघसी, थाना बड़ोनी दतिया और जहीर खान घूघसी दतिया को वारदात अंजाम देने के लिए लगाया। एसडीओपी आयुष जाखड़ के नेतृत्व में छह टीमें गठित की गईं। थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद छावई, थाना प्रभारी सुरवाया उनि अरविन्द्र छारी, थाना प्रभारी अमोला उनि अंशुल गुप्ता, चौकी प्रभारी सुनारी उपनिरीक्षक चेतन शर्मा, चौकी प्रभारी हिम्मतपुर उनि धर्मेन्द्र गुर्जर, चौकी प्रभारी थनरा उनि रामानंद पचौरी एवं साइबर सेल प्रभारी धर्मेन्द्र जाट ने संयुक्त अभियान चलाया। टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, चश्मदीद बयान, फिंगरप्रिंट और तकनीकी साक्ष्य जुटाए। 17 फरवरी को मुखबिर सूचना पर आरोपी सचिन रावत को रक्शा झांसी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया, पूछताछ जारी है। इस अभियान में सउनि चरण सिंह, प्रआर डैनी कुमार, प्रआर हर्ष झा सुरवाया, प्रआर राजेन्द्र सिंह सुरवाया, प्रआर दीपक उपाध्याय अमोला, प्रआर विकास चौहान, आर हरेन्द्र सिंह, राधेश्याम जादौन, मत्स्येन्द्र गुर्जर, सुरेन्द्र रावत, जितेन्द्र कुमार, मोहित अमोला, देशराज राठौर सुरवाया, जलज रावत, भूपेन्द्र यादव, संतोष पाठक, दीपक, पवन राठौर, नीरज कुशवाह व संतोष कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top