सट्टा कारोबार पर फिजीकल पुलिस की दबिश, दो आरोपी गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फिजीकल थाना पुलिस ने सट्टा कारोबार पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से दो आरोपियों को सट्टा अंक पर्चियां लिखते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा पर्चियां, डॉट पेन और एक हजार रुपये की नकदी जब्त की है।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं सीएसपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में मंगलवार को मुखबिर सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने बारादरी के पास और गणेश गौरी कुंड के पास दबिश दी। बारादरी के पास से बालकिशन कोली उम्र 48 वर्ष निवासी प्रियदर्शनी कॉलोनी, शिवपुरी को पकड़ा गया। उसके कब्जे से दो सट्टा अंक पर्चियां, नीले रंग का डॉट पेन और 400 रुपये नकद मिले। वहीं गणेश गौरी कुंड के पास से गजेन्द्र धाकड़ उम्र 26 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, शिवपुरी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चार सट्टा पर्चियां, डॉट पेन और 600 रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना फिजीकल में अपराध क्रमांक 192/26 एवं 193/26, धारा 4-क सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अवनीश सिंह राठौड़, उपनिरीक्षक रामेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक 504 ऊदल सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक 299 अमित कुमार, आरक्षक 721 नरेन्द्र राठौर एवं सैनिक 288 रिंकू बाथम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top