फिजिकल पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान मारपीट के तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फिजिकल पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त के दौरान मारपीट के मामलों में फरार चल रहे तीन गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर चल रही कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं सीएसपी सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में 22 अगस्त को कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान पुलिस ने रामनिवास उर्फ रामू शाक्य उम्र 34 वर्ष निवासी हरमुखा का बाड़ा घोसीपुरा, भारत बाथम उम्र 30 वर्ष निवासी काली माता मंदिर के पास तथा चंदन खटीक उम्र 30 वर्ष निवासी काली माता मंदिर के पास, शासकीय स्कूल के सामने, शिवपुरी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी मारपीट के अपराधों में फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अवनीश सिंह राठौड़, प्रधान आरक्षक ऊदल सिंह गुर्जर, सुभाष यादव, आरक्षक प्रेम सिंह, हरिओम यादव, गिर्राज बघेल, प्रधान आरक्षक चालक सुशील जाट और सैनिक मनोज शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top