सीसीटीवी और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मनियर में मिला आरके जाटव, परिजनों को सौंपा
शिवपुरी। देहात थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए छह वर्षीय बालक आरके जाटव को महज 10 घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बालक मनियर स्थित अपनी दादी के घर मिला। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली।
मामले में रसमनी जाटव पत्नी सूरज जाटव, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 23, बड़ापुरा पुरानी शिवपुरी ने थाना देहात में सूचना दी थी कि वह मजदूरी के लिए गोदाम गई थी। इसी दौरान उसकी बड़ी बहन कल्पना जाटव ने फोन कर बताया कि घर में मौजूद उसका छह वर्षीय बेटा आरके जाटव दिखाई नहीं दे रहा है। तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 306/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया ने बालक की शीघ्र दस्तयाबी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं नगर पुलिस अधीक्षक सचिन कुमार धुर्वे के मार्गदर्शन में देहात, कोतवाली और फिजीकल थाने की तीन टीमें गठित की गईं। पुलिस टीमों ने परिजनों से पूछताछ के साथ शहर के विभिन्न सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और लगातार तलाश की। प्रयासों के बाद बालक को मनियर से सुरक्षित दस्तयाब कर परिजनों को सौंप दिया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विकास यादव, थाना प्रभारी देहात; निरीक्षक रोहित दुबे, थाना प्रभारी कोतवाली; निरीक्षक अविनाश सिंह राठौर, थाना प्रभारी फिजीकल सहित देहात थाने से प्र.आर. देवेन्द्र सेन, प्र.आर. दीपचन्द्र, प्र.आर. बलवीर सिंह, प्र.आर. शकील खान, प्र.आर. सुरेन्द्र दुबे, आरक्षक अरुण मेवाफरोस, मिथुन कुशवाह, संजीव शर्मा, जगदीश रावत, प्रताप सिंह, महिला आरक्षक अंजली शर्मा तथा कोतवाली से प्र.आर. संतोष बैस, आरक्षक राहुल सिंह एवं महेन्द्र सिंह तोमर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


