गोवर्धन पुलिस ने 65 लीटर कच्ची शराब जब्त की, आरोपी जेल भेजा

MP DARPAN
0

शिवपुरी। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ गोवर्धन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम राजगढ़ में दबिश देकर 65 लीटर देशी हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की है। पुलिस ने मौके से आरोपी शंभू बंजारा उम्र 56 वर्ष को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के सख्त निर्देश पर जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में गोवर्धन पुलिस ने यह कार्रवाई की।

गोवर्धन थाना प्रभारी सौरभ तोमर के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम राजगढ़ में शंभू बंजारा के घर अवैध शराब रखी हुई है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। घर से दो नीले रंग की कैन में 30-30 लीटर तथा एक सफेद कैन में 5 लीटर, कुल 65 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 10 हजार रुपये बताई गई है। मामले में अपराध क्रमांक 73/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी शंभू पुत्र मोती बंजारा, निवासी ग्राम राजगढ़, थाना गोवर्धन, को गिरफ्तार किया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सौरभ तोमर, सहायक उप निरीक्षक दशरथ सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक उमाचरण गुर्जर, प्रधान आरक्षक अनिल कुमार, रवि कन्नौजी, आरक्षक हुकुम सिंह, रफीक खान, शैलेन्द्र धाकड़, रविन्द्र शर्मा, अजीम खान एवं महिला आरक्षक ज्योति वरेठिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top