शिवपुरी। गोवर्धन थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में महज 12 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए 400 फीट चोरी गई केबल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गोवर्धन थाना प्रभारी सौरभ तोमर के अनुसार, 23 अगस्त 2026 को फरियादी नेतराम पुत्र केदारप्रसाद शर्मा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम गाजीगढ़ द्वारा तोमर बिल्डर कंपनी की केबल चोरी होने की रिपोर्ट थाना गोवर्धन में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 70/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदास प्रजापति के कुशल मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आनंद राय के नेतृत्व में गोवर्धन पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने 24 अगस्त 2026 को आरोपी नीलम रावत पुत्र नरेन्द्र रावत उम्र 32 वर्ष निवासी गिरवानी, थाना गोवर्धन को पिपलौदा तीर्थ तिराहे की पुलिया के पास से पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की 400 फीट केबल बरामद कर पंचों के समक्ष विधिवत जब्त की। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गोवर्धन उपनिरीक्षक सौरभ तोमर, सउनि दशरथ सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक रवि कन्नौजी, आरक्षक हुकुम सिंह, रफीक खान, शैलेन्द्र धाकड़, रविन्द्र शर्मा एवं अजीम खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


