प्रशिक्षक सुखवीर सर सहित चारों कलाकार सम्मानित
शिवपुरी। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश संभाग शिवपुरी के तत्वावधान में संभागीय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 23 अगस्त को होटल शगुन वाटिका में किया गया। समारोह में शिवपुरी, गुना और अशोकनगर जिले के वैश्य समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के साथ यूपीएससी, पीएससी, नीट, आईआईटी, खेल सहित विभिन्न प्रतियोगी क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने वाली प्रतिभाओं का भी सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि शिवपुरी विधायक देवेन्द्र जैन सहित समाज के पदाधिकारियों ने प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया। समारोह का विशेष आकर्षण ऑपरेशन सिंदूर पर देशभक्ति से ओतप्रोत नृत्य प्रस्तुति रही। प्रशिक्षक सुखवीर कुशवाह के मार्गदर्शन में प्रकृति शर्मा, भव्या तिवारी, मोनिका निगम और हार्दिक तिवारी ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों में देशभक्ति का जोश भर दिया। प्रस्तुति के लिए प्रशिक्षक सुखवीर कुशवाह सहित चारों कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का स्तरीय एवं प्रभावी संचालन वरिष्ठ पत्रकार संजीव बांझल ने किया। समारोह में वैश्य समाज जिलाध्यक्ष सिंघई अजीत जैन, युवा जिलाध्यक्ष लवलेश जैन चीनू, महिला जिलाध्यक्ष रेखा अग्रवाल, जिला प्रभारी सुभाष खण्डेलवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र गुप्ता, जिला संगठन मंत्री सूरज जैन, जिला महामंत्री कमलेश बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष तरूण अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चौ. अतुल कुमार जैन, कोषाध्यक्ष मनोज जैन, युवा जिला प्रभारी अजय गुप्ता, उपाध्यक्ष संतोष जैन, सोशल मीडिया प्रभारी राजीव जैन, महिला नगर अध्यक्ष शीला मित्तल, महिला नगर प्रभारी बबीता अग्रवाल, देवेन्द्र जैन खतौरा, दुर्गेश गुप्ता, ज्योति डेंगरे सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।


