पिछोर पुलिस की कार्रवाई, 505 लीटर कच्ची शराब जप्त, 5000 लीटर लहान नष्ट

MP DARPAN
0

शिवपुरी। जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना पिछोर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम सालौरा असली मजरा हरीपुर में दबिश देकर 505 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की, वहीं मौके पर ही 5000 लीटर लहान नष्ट कर आरोपी को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई अमन सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के निर्देश पर की गई। उनके आदेशानुसार जिले भर में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अभियान का संचालन संजीव मुले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं प्रशांत शर्मा एसडीओपी पिछोर के मार्गदर्शन में किया गया।

जानकारी के अनुसार, दिनांक 25/02/2026 को थाना पिछोर पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सालौरा असली मजरा हरीपुर स्थित एक टपरिया में अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना की तस्दीक के बाद थाना प्रभारी पिछोर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी मोहन उर्फ नन्हें राजा उर्फ मोहर उर्फ सोहन सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी ग्राम सालौरा असली, थाना पिछोर, को रंगे हाथों शराब बनाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से लगभग 50,500 रुपए मूल्य की 505 लीटर कच्ची शराब जप्त की तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को नष्ट करते हुए 5000 लीटर लहान नष्ट किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत गिरफ्तारी कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नीतू सिंह, उनि रामकिशोर जोशी, सउनि परमाल सिंह, सउनि कमल सिंह बंजारा, सउनि अरविंद सगर, म.प्र.आर. 796 प्रभावती लोधी, आर. 425 धर्मेंद्र लोधी, आर. 1026 प्रदीप नरवरिया एवं म.आर. 471 प्रीती यदुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top