शिवपुरी। महिला अपराधों पर सख्ती के तहत खोड़ चौकी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बलात्कार के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। अपराध क्रमांक 51/2026 में आरोपी राहुल लोधी को दबोचकर खोड़ पुलिस ने यह साबित कर दिया कि महिला सुरक्षा के मामलों में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
खोड़ चौकी प्रभारी कुसुम गोयल के अनुसार, 27 फरवरी 2026 को पीडि़ता द्वारा चौकी खोड़ थाना भौंती में आरोपी राहुल लोधी के विरुद्ध बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने धारा 61(1), 64(2), एम, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशानुसार महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी गंभीरता से जुटी। उन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के सतत मार्गदर्शन में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। विश्वसनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल पुत्र महेश लोधी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम गणेशखेड़ा, चौकी खोड़ को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी खोड़ उनि. कुसुम गोयल, सउनि मुनेन्द्र सिंह भदौरिया, प्र.आर. प्रदीप गुर्जर, आरक्षक रवि शर्मा, ब्रजेश माहौर, बीरेन्द्र वाथम एवं सैनिक हनुमंत सिंह की अहम भूमिका रही।


