जुए के फड़ पर छापा, 7 जुआरी गिरफ्तार, 42150 रूपए जप्त

MP DARPAN
0
शिवपुरी। कोतवाली पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर कोर्ट रोड़ पर संजय होटल के पास जुआ खेलते हुए 7 जुआरियों को रंगें हाथों पकड़ा और इनके पास से 42 हजार 150 रूपए जप्त किए। 
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज टीआई बादाम सिंह यादव को मुखबिर से सूचना मिली कि संजय लोज कोर्ट रोड़ शिवपुरी के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर से मुखबिर के बताए स्थान पर पुलिस ने दबिश दी और चारों तरफ से घेराबंदी करके 7 जुआरियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार जुआरियों के नाम हैं- शिशुपाल पुत्र कमर सिंह यादव उम्र 40 साल, सुल्तान पुत्र कमर सिंह यादव उम्र 32 साल निवासी शंकरपुर थाना सिरसौद, दिनेश पुत्र शंकर औझा उम्र 35 साल निवासी टोरिया थाना पोहरी, उत्तम पुत्र जगदीश कुशवाह उम्र 35 साल, नरेन्द्र पुत्र भगवान सिंह यादव उम्र 38 साल निवासी मारौरा अहीर शिवपुरी, सत्यवीर पुत्र कल्याण सिंह कुशवाह उम्र 35 साल निवासी नबाब साहब रोड़, अखय पुत्र शंकर यादव उम्र 28 साल निवासी मुदगल कालोनी शिवपुरी। जिनके कब्जे से 42150 रुपए की नगदी एवं एक ताश की गड्डी विधिवत जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top