लोकप्रिय राजनेता और विकास के मसीहा थे कै. माधवराव सिंधिया : प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप माहेश्वरी

MP DARPAN
0

नरवर धुवाई चौराहे पर  कै.माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि मनाई गई 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अर्पित की श्रद्धासुमन

नगर परिषद के सफाई कर्मियों का किया गया सम्मान




नरवर (गणेश प्रसाद चीता)।
लोकप्रिय राजनेता एवं विकास के मसीहा कै. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि आज नरवर नगर के हृदय स्थल धुवाई चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें याद कर मनाई गई। जहां उनकी प्रतिमा के सामने दीप प्रज्जवलित कर फूलमालाएं पहनाई गई तथा उन्हें नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए एवं उनके विकास कार्यों को याद किया गया। इस मौके पर नगर परिषद नरवर के सफाई कर्मचारियों का फूलमाला एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री दर्जा जसवंत जाटव, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य संदीप माहेश्वरी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं सिंधिया परिवार के निष्ठावान लोग मौजूद थे।  

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री दर्जा जसवंत जाटव ने कहा कि कै. माधवराव सिंधिया आज भी हमें विकास एवं प्रगति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। ग्वालियर संभाग ही न हीं, बल्कि पूरे प्रदेश और देश में उनकी द्वारा रेलवे के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में किए गए कार्य आज भी उनकी याद दिलाते हैं। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य संदीप माहेश्वरी ने कहा कि कै. माधवराव सिंधिया ने केंद्रीय मंत्री रहते हुए ग्वालियर, शिवपुरी और गुना में कई विकास कार्य कराए हैं। यहीं कारण है कि, ग्वालियर चंबल संभाग में आज भी माधवराव सिंधिया को विकास के मसीहा के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने, रेल, नागरिक उड्डयन और मानव संसाधन विकास मंत्री रहते हुए देश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रहते हुए युवाओं को भी आगे बढ़ाया है। कै. माधवराव सिंधिया एक लोकप्रिय राजनेता थे जो आज भी जनता के दिलों में राज करते हैं और उनके विकास कार्यों को आज भी याद किया जाता है। इसके बाद नरवर फिल्टर प्लांट पर पहुंचकर पौधारोपण किया गया तथा गरीब बस्तियों में आदिवासी भाई-बहिनों को भोजन कराकर उन्हें वस्त्रों का वितरण किया गया। इस अवसर पर राज्य पशुधन एवम कुक्कुट विकास निगम अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा जसवंत जाटव, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य संदीप माहेश्वरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सगीर खान, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष फीरोज खान, राजेन्द्र जसवंत जाटव,भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री किशन सिंह रावत, भाजपा जिलामंत्री कैलाश कुशवाह, सतनवाड़ा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जसपाल बैश, वरिष्ठ नेता संतोष शर्मा, परमाल सिंह गुर्जर, भोला भाई फौजी, अजयपाल बैश, गणेश वाल्मीक, अखिलेश शर्मा जिला पंचायत, जनपद पंचायत, नगर परिषद पार्षद, जनप्रतिनिधिगण एवम भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top