शिवपुरी। सुभाषपुरा पुलिस ने आज चैकिंग के दौरान धौलागढ़ फाटक के पास से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे दस चक्का डम्फर को जप्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है। सुभाषपुरा थाना प्रभारी कुसुम गोयल ने बताया कि मंगलवार को पुलिस टीम द्वारा धौलागढ़ फाटक पर चैकिंग पॉइंट लगाया गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की चैकिंग की जा रही थी तभी एक हरे रंग का दस चक्का डम्फर क्रमांक एमपी 33 एच 2103 जो रेत से भरा हुआ था आता दिखा। जब उसे रोककर जांच की गई तो डम्फर चालक के पास रेत के संबंध में कोई रॉयल्टी या कागजात नहीं थे। डम्फर चालक ने अपना नाम वीर सिंह पाल पुत्र गोपीपाल निवासी ग्राम आडऱ बांसगढ़ थाना करैरा होना बताया। पुलिस ने अवैध रेत से भरे हुए डम्फर को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। डम्फर चालक के विरुद्ध धारा 379 भादवि, 4(ए), 21(1) खान और खनिज (विनियमन एवं विकास) अधिनियम 1957 के एवं धारा 130/177(3) एमव्ही एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि कुसुम गोयल, सउनि परमाल सिंह, प्रआर हरी सिंह, आरक्षक राहुल जाट, पवन कुमार, धर्मेन्द्र शर्मा, रवि कुशवाह, राधाकृष्ण धाकड़, राजकुमार गुर्जर की अहम भूमिका रही।
सुभाषपुरा पुलिस ने अवैध रेत से भरा ङम्फर किया जप्त, चालक गिरफ्तार
8:27 pm
0

अन्य ऐप में शेयर करें