रन्नौद पुलिस ने सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
रन्नौद थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर भगवान राम एवं माता सीता के विरुद्ध अमर्यादित पोस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

रन्नौद थाना प्रभारी अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि आरोपी कल्याण पुत्र पप्पू जाटव उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम बामौरकलां द्वारा 31 अगस्त 2024 को भगवान राम एवं माता सीता के विरुद्ध फेसबुक पर अमर्यादित पोस्ट डाली जिस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपी के खिलाफ धारा 299 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आज आरोपी कल्याण जाटव को रन्नौद बस स्टेण्ड से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रन्नौद उप निरीक्षक अरविन्द सिंह चौहान सउनि ब्रजमोहन सैलर, आर. 846 महेश पटेलिया, आर. 886 सिद्धनाथ गौड, आर. 1086 राजवीर पवैया की सराहयनीय भूमिका रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top