भाजपा के शेष 5 मंडल अध्यक्षों की घोषणा, गिर्राज शर्मा बने पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शिवपुरी जिले में बचे शेष 5 भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। जिसमें पुरानी शिवपुरी मंडल से गिर्राज शर्मा, फिजीकल मंडल से कृष्णा कुशवाहा, खोड़ मंडल से सहदेव लोधी, कोलारस मंडल से मंगल कुशवाहा एवं रन्नौद मंडल से विपिन शर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। नवीन पुरानी शिवपुरी मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा पूर्व में इसी मंडल के महामंत्री थे। गिर्राज शर्मा युवा एवं काफी मेहनती हैं वह हमेशा ही सभी को साथ लेकर चलते हैं। उन्होंने लोकसभा, विधानसभा चुनाव से लेकर नगर पालिका चुनावों में पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियोंं का निर्वहन पूरी ईमानदारी से किया था। इसी के चलते केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आशीर्वाद से उन्हें पुरानी शिवपुरी का मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। गिर्राज शर्मा ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं केन्द्रीय मंत्री सिंधिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मंडल अध्यक्ष के रूप में जो बड़ी जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है मैं भाजपा जिलाध्यक्ष जसवंत जाटव के मार्गदर्शन में नई जिम्मेदारी निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करूंगा। गिर्राज शर्मा को पुरानी शिवपुरी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त होने पर जिलाध्यक्ष, विधायकगण, वरिष्ठ नेताओं, मित्रों, पत्रकार एवं समाजबंधुओं ने बधाईयां दी गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top