बैराड पुलिस ने फरार चल रहे एक स्थाई वारण्टी को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
बैराड़ थाना पुलिस ने फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक अमन सिह राठौड के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी शिवपुरी संजय चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे स्थाई वारण्ट तामीली विशेष अभियान के दौरान थाना प्रभारी बैराड रविशंकर कौशल के द्वारा मान. जे.एम.एफ.सी पोहरी के प्र.क्र. 27/2021 धारा 138 एन.आइ.ए के फरार स्थाई वारण्टी रामगोविन्द रावत पुत्र लोहरे रावत उम्र 60 साल नि. भदेरा बैराड को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक रविशंकर कौशल, स.उ.नि. हरिओम पाण्डे, आर. 875 ज्ञान सिह, आर. 1058 राजेन्द्र, आर. 817 रविन्द्र धाकड, म.आर. 1072 नेहा शुक्ला की विशेष भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top