भाजपा प्रदेशाध्यक्ष खण्डेलवाल से केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने की भेंट, संगठनात्मक विषयों पर हुई चर्चा

MP DARPAN
0

प्रदेश भाजपा को मिला अनुभवी नेतृत्व: सिंधिया


शिवपुरी।
भारतीय जनता पार्टी मप्र के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास पर भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों, पार्टी के कार्यक्रम, पार्टी की आगामी रणनीति और लक्ष्यों को लेकर आत्मीय व सार्थक संवाद हुआ।  सिंधिया ने अपने निवास पर पहुंचे खंडेलवाल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी संभालने पर अपनी शुभकामनाएं दीं। 

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास पर हुई यह बैठक लगभग एक से डेढ़ घंटे तक चली, जिसमें प्रदेश भाजपा संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के मनोबल को ऊंचा रखने, बूथ स्तर तक संवाद की रणनीतियां बनाने और संगठन तथा सरकार के बीच समन्वय को और अधिक सशक्त करने जैसे विषयों पर तार्किक और गहन मंथन हुआ। साथ ही आगामी समय में पार्टी की नीति-निर्माण प्रक्रिया में युवाओं, महिलाओं, आदिवासी समाज और किसान समुदाय की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। केंद्रीय मंत्री Óयोतिरादित्य सिंधिया से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की इस भेंट के माध्यम से यह स्पष्ट है कि भाजपा का केंद्रीय और राÓय नेतृत्व मिलकर प्रदेश में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिये कटिबद्ध है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top