शिवपुरी। पोहरी थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म के आरोपी को महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
पोहरी टीआई रवि चौहान के अनुसार, 25 मार्च 2026 को पीडि़ता ने थाना पोहरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि सालौदा निवासी दारासिंह कुशवाह उम्र 28 वर्ष ने जबरदस्ती संबंध बनाकर दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने तत्काल अपराध क्रमांक 78/2026 धारा 64(1), 332, 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी आनंद राय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रवि चौहान ने टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश कोठारी, प्रधान आरक्षक हृदेश पाराशर, आरक्षक राजकुमार, रामनाथ रावत, मुनेश धाकड़ और राघवेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।


