हनुमान जयंती से पहले पुलिस अलर्ट, एसपी के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

MP DARPAN
0

असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी

शिवपुरी। आगामी हनुमान जयंती के मद्देनजर जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। इसी क्रक्रम में पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों पर भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च थाना कोतवाली से शुरू होकर कस्टम गेट, निचला बाजार, टेकरी बाजार, सराफा बाजार, गांधी चौक, माधव चौक, गुरुद्वारा, राजेश्वरी रोड, अग्रसेन तिराहा, जिला अस्पताल और अस्पताल चौराहा होते हुए पुन: कोतवाली पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान पुलिस बल ने शहरवासियों से संवाद कर शांति बनाए रखने की अपील की। एसपी राठौड़ ने ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालने, जुलूस आयोजकों से समन्वय बनाने और असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए। जिले के कोतवाली, कोलारस, बदरवास, रन्नौद, इंदार, खनियाधाना, करैरा, नरवर और मगरौनी सहित विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। लगातार भ्रमण और निगरानी के जरिए संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि त्योहार के दौरान शांति और सौहार्द बिगाडऩे की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर रक्षित निरीक्षक अनिल कवरेती सहित कोतवाली थाना प्रभारी रोहित दुबे, देहात थाना प्रभारी विकास यादव, फिजिकल थाना प्रभारी नम्रता भदौरिया, यातायात और अजाक थाना प्रभारियों के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top