शिवपुरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोहरी परिसर में शनिवार शाम एक गरिमामय एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी खंड चिकित्सा अधिकारी (सीबीएमओ) डॉ. दीक्षांत गुधेनिया को पीजी सागर में चयन होने पर भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह में अस्पताल स्टाफ, जनप्रतिनिधि एवं पत्रकारगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. गुधेनिया का माला पहनाकर, शॉल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया और क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई। इस अवसर पर आनंद राय, आशुतोष जैमिनी, संजीव शर्मा सहित डॉ. द्वारिका धाकड़, डॉ. रजत साहू, डॉ. जितेंद्र धाकड़, डॉ. अनिल रावत, बीपीएम शेर सिंह रावत, धर्मेंद्र गुप्ता, आमिर खान, अवधेश सिंह तोमर, भरत सिंह धाकड़, फरहीन खान, मयंक भार्गव, मलखान धाकड़ सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे। विदाई समारोह में डॉ. दीक्षांत गुधेनिया ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पोहरी में बिताया गया समय उनके जीवन का अहम और यादगार हिस्सा रहेगा। उन्होंने सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।


