अजय बाथम बने राज्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष, शिक्षकों में हर्ष की लहर

MP DARPAN
0

शिवपुरी। राज्य कर्मचारी संघ में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति करते हुए जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुढ़ेरी के खेल शिक्षक अजय बाथम को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है।

नियुक्ति के बाद अजय बाथम ने फतेह सिंह एवं जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के हितों को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि कर्मचारी हितों की रक्षा के लिए वे सदैव संघर्षरत रहेंगे। अजय बाथम की नियुक्ति से शिक्षकों एवं कर्मचारियों में खुशी की लहर देखी जा रही है। उनके ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर अनेक साथियों एवं समाजजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से राजू बाथम, भागीरथ बाथम, चंद्रशेखर बेमटे (जिला क्रीड़ा अधिकारी), राघवेंद्र प्रताप रघुवंशी, बृजमोहन चाहर, नागेंद्र रघुवंशी, शिवनाथ सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चाहर, हनी बाथम, अनिल शर्मा, अनिल गुप्ता, सिडल कुसमी, दीपक मांझी, जितेंद्र रावत, हेमलता राजपूत, तृप्ति श्रीवास्तव, नीतू वर्मा, काजल तिवारी, शाकिर खान, सौरभ चंदेल, अमित कौशल, अनिल मलवरिया, अभिषेक श्रीवास्तव, विनय रावत, सदाशिव भार्गव, पवन शर्मा, प्रदुमन भार्गव सहित कई कर्मचारी एवं शिक्षक शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top