मानव वेलफेयर सोसायटी का दशहरा उत्सव 20 अक्टूबर को, गांधी पार्क में रावण-कुंभकरण के पुतलों का होगा दहन

MP DARPAN
0

गरबा-डांडिया प्रतियोगिता में डब्ल्यू.डी.एस. ग्रुप ने मारी बाजी, जूनियर व सीनियर वर्ग में ईस्टर्न हाइट्स स्कूल प्रथम

शिवपुरी। बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक विजयादशमी पर्व मंगलवार 20 अक्टूबर को शिवपुरी में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मानव वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में गांधी पार्क मैदान में शाम 8 बजे से भव्य दशहरा उत्सव आयोजित होगा। यहां भगवान श्रीराम और रावण के बीच युद्ध का शानदार मंचन किया जाएगा। इसके बाद रावण एवं कुंभकरण के विशाल पुतलों का दहन होगा। आकर्षक आतिशबाजी के बीच आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम शहरवासियों के लिए खास आकर्षण रहेगा। आयोजन के प्रायोजक हेमंत ओझा एवं शिव गोपाल शिवहरे परमार्थ समिति हैं। सोसायटी ने शहरवासियों से सपरिवार पहुंचकर उत्सव में शामिल होने की अपील की है।

गरबा-डांडिया प्रतियोगिता में प्रतिभाओं ने जमाया रंग

मानव वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित गरबा-डांडिया प्रतियोगिता में प्रोफेशनल ग्रुप के साथ जूनियर एवं सीनियर स्कूल वर्ग के प्रतिभागियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। प्रतियोगिता में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार और शील्ड-कप देकर सम्मानित किया गया।

प्रोफेशनल वर्ग:- डब्ल्यू.डी.एस. ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल कर 31 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। आर.डी.एस. ग्रुप द्वितीय स्थान पर रहा, जिसे आयोजकों द्वारा घोषित पुरस्कार राशि के अनुसार 15 हजार एवं 11 हजार रुपये का उल्लेख किया गया है। एम.डी.सी. ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा और उसे 11 हजार रुपये मिले। सुखबीर ग्रुप को विशेष पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपये प्रदान किए गए।

जूनियर वर्ग:- ईस्टर्न हाइट्स स्कूल प्रथम (7,100 रुपये), हैप्पी डेज स्कूल द्वितीय (5,100 रुपये) और सेंट बेनेडिक्ट स्कूल तृतीय (3,100 रुपये) स्थान पर रहे। दून पब्लिक स्कूल, सुशील मोंटेसरी स्कूल एवं सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल को विशिष्ट पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को 1,100 रुपये और शील्ड-कप प्रदान किए गए।

सीनियर वर्ग:- ईस्टर्न हाइट्स स्कूल ने प्रथम स्थान के साथ 11 हजार रुपये, सुशील मोंटेसरी स्कूल ने द्वितीय स्थान पर 7,100 रुपये और बाल शिक्षा निकेतन ने तृतीय स्थान पर 6,100 रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया। गल्र्स कॉलेज, हैप्पी डेज स्कूल एवं रेनबो स्कूल को विशिष्ट पुरस्कार के रूप में प्रत्येक को 1,100 रुपये दिए गए। गरबा-डांडिया की प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति और परंपरा की जीवंत झलक पेश की। अब शहरवासियों को गांधी पार्क में होने वाले दशहरा उत्सव का इंतजार है, जहां श्रीराम के आदर्शों और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top