श्रीराम जानकी अखाड़ा कर्ण समाज मंदिर नरवर में होली मिलन समारोह एवं सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन

MP DARPAN
0


नरवर (गणेश प्रसाद चीता)।
श्रीराम जानकी अखाड़ा भारतीय कर्ण राजपूत समाज मंदिर समिति नरवर द्वारा शनिवार को मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नरवर नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती पदमा संदीप महेश्वरी एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप माहेश्वरी उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश कर्ण अध्यक्ष मंदिर के द्वारा की गई।कार्यक्रम के शुभारंभ में मंदिर समिति अध्यक्ष मुकेश कर्ण द्वारा मुख्य अतिथियों का फूल माला पहनाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया तथा समाज के आसपास के क्षेत्र से पधारे सभी कर्ण समाज बंधुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया।इस दौरान मंदिर के महंत गरीब दास जी महाराज, लक्ष्मण प्रसाद कर्ण प्रदेश अध्यक्ष कर्ण समाज, मुकेश कुमार कर्ण अध्यक्ष मंदिर समिति, काशीराम कर्ण संरक्षक, कमल सिंह कर्ण संयोजक, डॉ.सिरनाम सिंह संयोजक, भगवान सिंह कर्ण उपाध्यक्ष, दशरथ सिंह कर्ण शिक्षक कार्यकारी अध्यक्ष, दामोदर प्रसाद कर्ण कोषाध्यक्ष, विनोद कुमार कर्ण सचिव, राजेश कुमार कर्ण संगठन मंत्री, रामनिवास कर्ण उपसंगठन मंत्री, कपिल कर्ण मीडिया प्रभारी, महेंद्र कर्ण भंडार मंत्री, गोपाल कर्ण उपभंडार मंत्री, भैरव सिंह कर्ण प्रचार मंत्री,बद्री प्रसाद करण सह सचिव अरविंद कर्ण सदस्य, ओमप्रकाश (कल्ली)कर्ण सदस्य सहित समस्त कर्ण समाजबंधु उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top