शिवपुरी के सीएमएचओ डॉ. संजय ऋषिश्वर को मिला भारत गौरव सेवा सम्मान 2025

MP DARPAN
0

स्वास्थ्य सेवा में उत्कृष्टता के लिए मिला सम्मान

शिवपुरी। मानव हितों के लिए समर्पित सेवाभावी कार्यों और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व के चलते शिवपुरी जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय ऋषिश्वर को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन द्वारा प्रतिष्ठित भारत गौरव सेवा सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने कार्यालय पहुँचकर डॉ. ऋषिश्वर को माल्यार्पण एवं सम्मान पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहित नवानी के निर्देशन में मेडिकल सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. बी.के. शर्मा ने डॉ. ऋषिश्वर की कार्यकुशलता, जनसेवा और स्वास्थ्य विभाग में लाए गए सकारात्मक बदलावों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यप्रणाली स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक प्रेरक मॉडल है। सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ. ऋषिश्वर ने संगठन के प्रति आभार जताया और कहा कि यह सम्मान उनके साथ कार्यरत सम्पूर्ण स्वास्थ्य टीम के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। संगठन ने आशा व्यक्त की कि डॉ. ऋषिश्वर भविष्य में भी इसी दक्षता और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा करते रहेंगे। इस अवसर पर विजय कुमार मौर्य, शशिकांत पांडेय, डॉ. विनोद गोस्वामी, डॉ. देवेंद्र पांडेय, डॉ. महेंद्र कोठारी, डॉ. अशोक पाराशर, पं. रामप्रकाश शर्मा, विनोद कुमार राठौर, महेश कुमार शर्मा, डॉ. सतीश शर्मा, ओपी भार्गव, डॉ. बृजेश मंगल, जवाहर सिंह रावत सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top