शिवपुरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारतसरकार के तहत नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा मेजर ध्यान चन्द जी की जयन्ति को जिले के विभिन्न ग्रामों में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया।
नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी के उप निदेशक एसएन जयन्त के अनुसार नेहरू युवा केन्द्रशिवपुरी द्वारा नेहरू युवा मण्डल भडौता के सहयोग से ग्राम भडौता में ग्राम सरपंच शिवसिंह गुर्जर, प्राचार्य एके पठान वरिष्ठ शिक्षक खेल शिक्षक अशोक कलावत के आतिथ्य में राष्ट्रीय खेल दिवस पर दौड, कबडडी, व्हालीवाल आदि खेलों को आयोजन किया गया जिसमें चक, खैराई रामपुर, भडौता, जगतपुर आदि ग्रामें के युवा मण्डलों के युवाओं ने भाग लिया इसी प्रकार नेहरू युवा मण्डल ग्राम सतेरिया के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह रावत के संयोजन में ग्राम कुशयारा में भी विभिन्न वर्गो की खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें कुशयारा के आसपास के युवा मण्डल के युवाओं ने भाग लिया। श्री जयन्त ने बताया कि इसके अलावा नेहरू युवा नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी के स्वयं सेवक राघवेन्द्र सिंसौदिया, नितिन गुप्ता, प्रीति राजपूत अविनाश लक्षकार, नीरज पाठक, अनुराग पटेरिया आदि ने भी अपने विकास खण्डों में युवा मण्डलों के सहयोग से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विभिन्न खेलों दौड, वाॅलीवाल, कबडडी खो खो आदि का आयोजन कर मेजर ध्यानचन्द जी के खेलों के प्रति दिये गये योगदान पर प्रकाश डाला।



