नरवर (गणेश प्रसाद चीता)। नगर परिषद नरवर द्वारा नगर के मुख्यमार्गों पर प्रकाश व्यवस्था की गई। जानकारी के अनुसार नगर के मुख्यमार्ग जहाँ आम नागरिकों का निरंतर आवागमन बना रहता है। उन मार्गों पर नप अध्यक्ष श्रीमती पदमा-संदीप माहेश्वरी के निर्देशन में प्रकाश की व्यवस्था की गई है। नगर में चुंगी नाका से श्री पारवाली माता मंदिर तक तथा पोहा रोड़ तक प्रकाश की व्यवस्था हेतु एलईडी लाइट लगवाई गयीं हैं। जिस हेतु विशेष रूप से ऊँचे विद्युत-खंभों पर कार्य करने हेतु बाहर से ट्रॉली-क्रेन मशीन मंगवाई गयी। उक्त मार्ग शिवपुरी की ओर से नगर नरवर का प्रवेश-मार्ग है। तथापि आगामी गणेश चतुर्थी एवं आगामी माह में श्री नवदुर्गा महोत्सव होने से श्री पारवाली माता मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुगण पहुँचते हैं, एवं सामान्य दिनों में भी रात्रि के समय आमनागरिकों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए प्रकाश व्यवस्था की गई है। जिसमें विद्युतकर्मियों का योगदान सराहनीय है।
नगर परिषद द्वारा मुख्य मार्गों पर की गई प्रकाश की व्यवस्था
9:31 pm
0

अन्य ऐप में शेयर करें