स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 : सीएमओ की मेहनत रंग लाई, नगर परिषद फूफ राष्ट्रीय पुरुस्कार के लिए चयनित

MP DARPAN
0


नरवर (गणेश प्रसाद चीता)।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नगर परिषद फूफ जिला भिण्ड ने अपने उत्कृष्ट कार्यों से पूरे देश में अपना डंका बजाया है। केन्द्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान में कलेक्टर एवं एसडीएम के मार्गदर्शन में सीएमओ विजय बहादुर सिंह सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारियों की मेहनत रंग लाई जिस कारण नगर परिषद फूफ को स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में राष्ट्रीय पुरुस्कार के लिए चयनित किया गया है। 

सीएमओ विजय बहादुर सिंह द्वारा फूफ नगर परिषद की कमान संभालने के बाद से ही नगर परिषद प्रगति की ओर अग्रसर होती चली जा रही है। जब इस संवाददाता ने सीएमओ से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि कलेक्टर सतीश कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी उदय सिंह सिकरवार सहित परियोजना अधिकारी पराग जैन के नेतृत्व में स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की सूची में प्रथम स्थान बनाने के लिए नगर परिषद हर समय मेहनत करने में जुटी रही। इसके लिए नगर परिषद ने रात के समय भी नगर में सफाई अभियान शुरू कराया। इसी के तहत रात 8 बजे से लेकर देर रात तक नगर परिषद के सफाई कर्मचारी नगर की सड़कों की सफाई में जुटे रहे। इसके अलावा शहर को सुंदर बनाने के लिए अनेकों सार्वजनिक स्थानों पर सुंदर चित्रकारी करवाई गई है। सर्वेक्षण को लेकर नगर परिषद सबसे अधिक सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 को लेकर सार्वजनिक स्थानों पर खाली और बदरंग दीवारों पर वाल पेंटिंग के जरिए उसे सुंदर बनाया गया। ताकि लोग स्वच्छता को लेकर जागरूक हों और शहर भी सुंदर बन सके। इस कार्य को लेकर नगर परिषद ने बाहर के कलाकारों को बुलाया। नगर परिषद द्वारा नगर के लोगों को सफाई के लिए जागरूक करते हुए लोगों से लगातार अपील की कि सभी लोग घरों, दुकानों से निकलने वाले कचरे को अलग-अलग डस्टबिनों में डालें और नगर परिषद का कचरा वाहन आने पर वह कचरा उसमें डाले जिससे की वार्डों में सफाई बनी रहे। वहीं इसके लिए नगर परिषद द्वारा सरकारी स्कूलों और निजी स्कूलों, समाज सेवी संस्थाओं, जागरूक नागरिकों, परियोजना अधिकारी पराग जैन, सीएमओ विजयबहादुर सिंह, उपयंत्री, सफाई दरोगा एवं सफाई मित्रों का भी सराहनीय योगदान रहा है। इसी का परिणाम है कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में नगर परिषद फूफ को राष्ट्रीय पुरुस्कार के लिए चयन किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top