नरवर नगर 9 दिनों तक माँ शक्ति की भक्ति में हुआ लीन

MP DARPAN
0


नरवर (गणेश प्रसाद चीता)।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चौरसिया समाज मंदिर बाईपास पर माता रानी की मूर्ति बड़े उल्लास के साथ स्थापित की गई है। नवरात्रि में नौ दिन तक मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा होती है और चारों ओर लोग शक्ति की भक्ति में लीन रहेंगेे। इन 9 दिनों में मां अलग-अलग सवारी से पृथ्वी पर पधारती हैं। नवरात्र में मां दुर्गा की सवारी को लेकर तिथि के हिसाब से अलग-अलग सवारी है।

चौरसिया समाज एवं धर्मेंद्र करण दबंग पत्रकार ने समाज एवं धर्म के प्रति अपना योगदान देकर धर्म बरकरार रखने में समाज सहित सभी को एकजुट रखने के लिए मिसाल दी। नरवर नगर में हमेशा धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं। धर्म के प्रति मनुष्य की भावना बनी रहे इसमें हमारे वार्ड के पार्षद के पिताजी पवन जैन नगर उपाध्यक्ष पति विजेंद्र गुर्जर पार्षद पति शंकर लाल रजक भक्ति भाव रखने वाली महिला लता धर्मेंद्र करण, विशाल चौरसिया, मनीष चौरसिया, गोविंद चौरसिया, रामसेवक चौरसिया, राजेश चौरसिया, पपोला चौरसिया शिक्षक उमाशंकर चौरसिया, मनोज चौरसिया, सुनील चौरसिया, कल्याण कल्याण चौरसिया, अशोक चौरसिया एवं चौरसिया समाज सहित महिला पुरुष सभी शामिल हुए। सभी समाज बंधु एवं नगरवासी नौ दिनों तक माँ की भक्ति में लीन रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top