14 वर्ष बाद प्रसिद्ध जैन साध्वी रमणीक कुंवर जी का अगला चार्तुमास शिवपुरी में होने की उम्मीद

MP DARPAN
0

श्वेताम्बर जैन समाज शिवपुरी के प्रतिनिधि मंडल ने सवाईमाधौपुर पहुंचकर साध्वी जी से चार्तुमास करने की विनती की



शिवपुरी।
शिवपुरी में वर्ष 2009 में भव्य चार्तुमास कर जन-जन को धर्मोपदेश देकर लाभांवित करने वाले प्रसिद्ध जैन साध्वी रमणीक कुंवर जी महाराज साहब का 2023 में 14 वर्ष पश्चात पुन: शिवपुरी में चार्तुमास करने की उम्मीद बनी है। शिवपुरी श्वेताम्बर जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल ने संवाईमाधौपुर पहुंचकर साध्वी रमणीक कुंवर जी महाराज साहब से अगला चार्तुमास शिवपुरी में करने की विनती और प्रार्थना की। 
धर्म सभा में श्वेताम्बर मूर्ति पूजक समाज के वयोवृद्ध अध्यक्ष दशरथमल सांखला ने साध्वी मंडल से शिवपुरी में चार्तुमास करने का निवेदन किया और कहा कि 2009 के उनके चार्तुमास की मधुर यादें आज भी शिवपुरी की स्मृति में है। इसके पश्चात स्थानकवासी समाज के अध्यक्ष राजेश कोचेटा, श्वेताम्बर मूर्ति पूजक समाज के चार्तुमास संयोजक और समाजसेवी तेजमल सांखला तथा अशोक कोचेटा ने साध्वी रमणीक कुंवर जी महाराज साहब और उनके साध्वी मंडल से शिवपुरी में चार्तुमास करने की विनती करते हुए कहा कि 14 वर्ष से स्थानकवासी जैन समाज में कोई चार्तुमास नहीं हुआ है। ऐसे में युवा वर्ग को देव, गुरू और धर्म से जोडऩे हेतु उनके चार्तुमास की आवश्यकता और प्रयास शिवपुरी के जन-जन में है। साध्वी रमणीक कुंवर जी और साध्वी नूतन प्रभा श्री जी ने शिवपुरी जैन समाज की भावना की सराहना करते हुए कहा कि उनकी विनती हमारी झोली में हैं। लेकिन उनका अगला चार्तुमास कहां होगा यह निर्णय गुरूदेव स्थानकवासी समाज के उपप्रर्वतक प्रकाशमुनि जी करेंगे। जिनका चार्तुमास इस समय इंदौर महावीर भवन में चल रहा है। हालांकि साध्वी रमणीक कुंवर जी ने संकेत दिया कि उनका अगला चार्तुमास शिवपुरी या ग्वालियर में से कहीं होगा। हालांकि चार्तुमास की विनती गोवा, गुडग़ांव, रतलाम, इंदौर और दिल्ली से भी आई है। लेकिन उन्होंने वहां के  समाज से असमर्थता जाहिर कर दी है। शिवपुरी में वर्ष 2009 में साध्वी रमणीक कुंवर जी का भव्य चार्तुमास हुआ था। जिसका लाभ जैन और जैनेतर समाज दोनों ने उठाया था। साध्वी जी की प्रेरणा से शिवपुरी में उस समय मासखमण (30 उपवास) की तपस्या सहित अनेक तपस्याएं हुईं थीं। बड़ी मांगलिक का लाभ भी शिवपुरी की जनता ने उठाया था। साध्वी रमणीक कुंवर जी के साथ, साध्वी नूतन प्रभा श्री जी, के प्रवचनों से शिवपुरी में जिन वाणी की गंगा प्रवाहित हुई थी। साध्वी जयश्री जी के भजनों ने धर्मसभा में धूम मचाई थी। लेकिन उस समय धर्म का क्रिकेट मैच खिलाने में प्रवीण साध्वी पूनम श्री जी का चार्तुमास कानपुर में था। लेकिन 2023 में शिवपुरी में यदि साध्वी रमणीक कुंवर जी का चार्तुमास होता है तो उस चार्तुमास  में धर्म के क्रिकेट मैच का लाभ भी शिवपुरी की धर्मप्रेमी जनता उठा सकेगी। इस कारण शिवपुरी के जन-जन में साध्वी शांति कुंवर जी महाराज साहब की सुशिष्या साध्वी रमणीक कुंवर जी और साध्वी मंडल के अगले चार्तुमास की उत्कंठा है। इसी कारण कल जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल मेें शामिल स्थानकवासी और मूर्तिपूजक समाज के अध्यक्ष दशरथमल सांखला, राजेश कोचेटा, तेजमल सांखला, चार्तुमास कमेटी के उप संयोजक प्रवीण लिगा और मुकेश भांडावत, सुमत कोचेटा, सुनील सांड, संजय लूनावत, अजय सांखला, लाभचंद्र जैन, बल्लभ लिगा, रामसेवक गुप्ता, नरेंद्र कोचेटा, रजत जैन, अशोक कोचेटा, श्रीमति सुनीता कोचेटा, श्रीमति सुनीता भांडावत, श्रीमति सुशीला काष्ठया, श्रीमति सुधा काष्ठया, श्रीमति सुलोचना श्रीमाल, श्रीमति शुचि लूनावत, श्रीमति संध्या कोचेटा, श्रीमति रेखा नाहटा, श्रीमति ममता गोखरू, श्रीमति मंजू कोचेटा, श्रीमति प्रीति कोचेटा आदि शामिल थीं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top