नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पदमा-संदीप माहेश्वरी ने किया सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ

MP DARPAN
0


नरवर (गणेश प्रसाद चीता)।
नरवर के वार्ड क्रमांक 14 में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती पदमा-संदीप माहेश्वरी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर और नारियल तोड़ कर किया गया। इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 14 पार्षद श्रीमती चंचल-बंटी कोड़े भी उपस्थित थीं।  सोमवार को सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए श्रीमती पदमा-संदीप माहेश्वरी ने कहा कि सीमित संसाधनों के माध्यम से नगरीय क्षेत्र का विकास करवाया जा रहा है। नगर की लगभग प्रत्येक गली को पक्का करने का पूरा प्रयास है। नगर को साफ-सुथरा बनाने के पूरे प्रयास हो रहे हैं। इस दौरान वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद राजू कुशवाहा, वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद टीपू खान, वार्ड क्रमांक 11 के हबीब खान, सतनवाड़ा मंडल अध्यक्ष जसपाल बेस, पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद माधव सिंह गुर्जर, फिरोज खान, सब इंजीनियर आरके जैन सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top