नशामुक्त भारत बनाने में युवाओं की महती भूमिका : एसपी राजेश सिंह चन्देल

MP DARPAN
0

नेहरू युवा केन्द्र के युवा उत्सव का शुभारम्भ   




शिवपुरी।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारतसरकार के तहत नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा मानस भवन शिवपुरी में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव के शुभारम्भ अवसर पर बोलते हुये पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल ने कहा कि नशा मुक्त भारत बनाने में युवाओं की महती भूमिका है आज का युवा तरह के नशा करने का आदी हो रहा है जिसके दुष्प्रभाव के कारण मानसिंक व आर्थिक रूप से परेशान हो रहा है। 

श्री चन्देल ने कहा कि  नेहरू युवा केन्द्र के युवा उत्सव में उपस्थित युवाओं से अपील है कि वह अपने अपने क्षेत्र में जाकर नशामुक्ति के प्रति लोगों को जागरूक करें। श्री चन्देल ने युवा उत्सव का शुभारम्भ करते हुये कहा कि युवाओ को इस तरह के  कार्यक्रमों से अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का उदधाटन मुख्य अतिथी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल  विशेष अतिथि डा. श्याम सुन्दर खण्डेलवाल, कार्यक्रम अध्यक्ष अतिरिक्त न्यायाधीश श्रीमती अर्चना सिंह, उपनिदेशक एसएन जयन्त व चाइल्ड लाइन के सिटी समन्वयक सौरम भार्गव आदि ने स्वामी विवेका नन्द जी के चित्र पर मालार्पण से किया। उपनिदेशक श्री एस एन जयन्त ने युवा उत्सव के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि यह युवा उत्सव आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सम्पूर्ण भारत के 623 जिलों में नेहरू युवा केन्द्रों के माध्यम से मनाया जा रहा है जिसमें भाषण प्रतियोगिता, युवा संवाद, चित्रकला प्रतियोगिता, मोबाईल फोटो ग्राफी, युवा लेखन कविता, सांस्कृतिक प्रतियोगिता आदि का आयोजन कर युवा प्रतिभाओं को जिला से लेकर राज्य व राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। कार्यक्रम के अध्यक्षता करते हुये अतिरिक्त जिला न्यायाधीश श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के अलावा समाज सेवा के लिये भी आगे आना चाहिये युवाओं को समाज मैैं फैल रही कुरीतियों के खिलाफ भी कार्य करना चाहिये। श्रीमती अर्चना सिंह ने कहा कि आज भी कई प्रतिभायें मंच नहीं मिलने के कारण आगे नहीं बढ पाती है। नेहरू युवा केन्द्र का यह कार्य युवा प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का एक शसक्त माध्यम है। विशेष अतिथी डा. श्याम सुन्दर खण्डेलवाल ने कहा कि युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार नेहरू युवा केन्द्र एवं एनएसएस के माध्यम से युवाओं को आगे बढाने का कार्य कर रहा है। सौरभ भार्गव ने कहा कि युवा शक्ति ही समाज के विकास में अपना योगदान देकर एक शसक्त समाज का निर्माण कर सकती है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ समाजसेवी गिरीश मिश्रा ने किया। इस अवसर पर युवा उत्सव के तहत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई व मुख्य अतिथी पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चन्देल ने उपस्थित युवाओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top