नेहरू युवा केन्द्र ने डॉ. अम्बेडकर की जयन्ति मनाई
शिवपुरी। युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अन्तर्गत संचालित नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी द्वारा ग्राम ठेह में आयोजित संविधान के निर्माता डां.भीमराव अम्बेडकर जी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विघायक व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री प्रहलाद भारती ने कहा कि देश का संविधान ही हमें डां.अम्बेडकर की याद दिलाता है हम जब भी लेाकतन्त्र व संविधान की बात करते है तो हमें डा. अम्बेडकरजी की याद आती है जिन्होने देश के संविधान मे ंसभी वर्गो के विषय को समावेस कर छोटै बडे के भेदभाव को मिटाने का कार्य किया है।
प्रहलाद भारती ने कहा कि हम आज डां.अम्बेडकर जी के कारण ही जातिपाति व ऊंचनीच की परिभाषा से दूर रहकर सभी वगों से समानता का व्यवहार करते हैं श्री भारती ने कहा कि आज प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भी देश के महान संविधान निर्माता डां. अम्बेडकर जी के विचारों को देष के सभी वर्गो के विकास के लिये कार्य कर रहे है इससे पहले मुख्यअतिथी श्री प्रहलाद भारती, विशेष अतिथि जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्रीमती रीना शर्मा जनपद सदस्य मौकम सिह गु्र्जर, राम लखन गुर्जर व कार्यक्रम अध्यक्ष ठह सरपंच रणवीर गुर्जर.. कार्यक्रम संयोजक अमर युवक मण्डल अध्यक्ष चन्दन सिंह धाकड आदि ने डां. अम्बेडकर जी के चित्र पर मालार्पण किया कार्यक्रम संयोजक अमर युवक मण्डल अध्यक्ष चन्दन सिह ने कहा कि नेहरू युवा केन्द्र शिवपुरी के उपनिदेशक एस एन जयन्त एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक राजेन्द्र विजयवर्गीय के निदेशन में डां. अम्बेडकर जी के जयन्ति जिले के सभी विकासखण्डों में मनाई जा रही है हमारे संविधान निर्माता डां. अम्बेडकर जी ने संविधान के आधार पर अनेक अधिकार व कर्तव्य दिये है जिनका हमें पालन करना चाहिये। विषेश अतिथि श्रीमती रीना शर्मा ने कहा कि देष में जिस तरह भाई चारे से रह रहे है वह सब हमारे महापुरूशों की ही दैन है जिसमें डां. अम्बेडकर जी की भूमिका महत्वपूर्ण है। विषेश अतिथी श्री मौकम गु्र्जरने कहा कि हमें हमारे संविधान में बताये नियमों का पालन करते हुये देश के विकास में योगदान देना चाहिये। इस अवसर पर अनेक वक्ताओं ने भी डां. अम्बेडकर जी के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर संविधान प्रतिज्ञा का वाचन किया गया व पदयात्रा भी निकाली गई कार्यक्रम के अन्त मे आभार प्रदर्षन श्री मिथुन धाकड ने किया।


