सुभाषपुरा पुलिस ने 12 जुआरियों को पकड़ा, 23550 नगदी सहित दो ताश की गड्डियां जब्त

MP DARPAN
0


शिवपुरी।
पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी संजय चतुर्वेदी द्वारा जुआ सट्टा अवैध शराब, अवैध हथियार की धरपकड़ कर की जाने वाली कार्यवाही के निर्देश दिये थे। निर्देशों के पालन में उनि कुसुम गोयल थाना प्रभारी सुभाषपुरा द्वारा लगातार मुखबिर से संपर्क रखते हुये रावत मोहल्ले मे पुरानी पाटोर के पास ग्राम करसैना थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी लाईट के उजाले में ताश पत्तो से रूपये पैसे से हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे 12 आरोपियों को हमराही फोर्स की मदद से घेरकर पकड़ा आरोपियों आकाश, कल्याण सिंह, सोनू, राकेश, धर्मेन्द, गोलू, जितेन्द्र, रामलखन, अरविन्द, भानू रावत, गनेश, राजकुमार उक्त आरोपीगणों से 2 ताश की गड्डी 52-52 पत्तों की व कुल नगदी 23550/-रुपये विधिवत् जप्त किये गये। थाना हाजा पर अपराध 13 जुआ एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि कुसुम गोयल, प्रआर महेश दत्त शर्मा, प्रआर अभय सिंह, आर धर्मेन्द्र शर्मा, पवन कुमार, काले खानं, विमल बौहरे, अरूण राठौर, रवि कुशवाह, संजय जाट, सोनू गुर्जर, अर्जुन जाट, म.आर. प्रीति राठौर की अहम भूमिका रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top