केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र जैन के समर्थन में ऊमरीकलां में ली आमसभा
शिवपुरी। शिवपुरी विधानसभा की ऊमरीकलां में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। इस दौरान मंच पर पिछोर से भाजपा प्रत्याशी प्रीतम लोधी भी मौजूद रहें। श्री सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस तीन सी की पार्टी है। वादाखिलाफी, करप्शन और कमीशन की पार्टी है। कांग्रेस ने 2 जी जैसे कितने ही घोटाले किए। उन्होंने कहा कि ऊमरीकलां में जो भी विकास हुआ है वो भाजपा ने किया। शिवपुरी मेडिकल कॉलेज हो, सड़कों सहित हर विकास भाजपा ने और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया है। श्री सिंधिया ने कहा कि आज वह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व काम कर रहे हैं। आपको निर्णय लेना है कि आपको शिवराज और सिंधिया की जोड़ी अच्छी लगती है या छोटे भाई और बड़े भाई की। इसके लिए आपको भाजपा को वोट करना है मध्य प्रदेश में भाजपा की कमल की सरकार बने। श्री सिंधिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक मैं हूं आपको चिंता करने की जरूरत नहीं। मैंं आपसे एक ही चीज बोलने आया हूं यह कांग्रेस भाजपा का चुनाव नहीं, यह चुनाव मेरे शिवपुरी और उमरीकलां के भविष्य का चुनाव हैं। कांग्रेस की सरकार के समय मध्यप्रदेश में सड़क और पानी नहीं होता था मध्यप्रदेश बीमारु राज्य हुआ करता था। भाजपा की सरकार में मध्यप्रदेश उड़ान भर रहा है। 2018 मेंं जब कांग्रेस मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ रही थी तो उन्होंने कहा था कि हर किसान का कर्ज माफ होगा जब 2018 में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आ गई तब किसी का कर्जा माफ किया क्या? मैंने सरकार बदल कर ठीक किया कि नहीं। अगर मैंने सरकार नहीं बदली होती तो किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल रही होती। अगर भगवान ना करें कि कांग्रेस की सरकार आ गई तो 12 हजार जो सम्मान निधि आती है वो बन्द हो जाएगी। कांग्रेस ने झूठे कर्ज माफ करके घोषणा के प्रमाण पत्र बांट दिए थे। मैंने तो इसका बदला ले लिया पर अब आपको बदला लेना है। भाजपा को वोट करके इसका बदला लेना है।
कांग्रेस को महिलाओं की कोई चिंता नहीं
महिलाओं के बारे में काग्रेस में कोई चिंता नहीं करता। 2003 से पहले जब कांग्रेस की सरकार थी। हमारा मध्यप्रदेश बलात्कार और भ्रूण हत्या का प्रदेश था। पहली बार 2003 में भाजपा की सरकार बनी तब लाडली लक्ष्मी योजना बनी। अब घर के अन्दर बेटी बोझ पैदा नहीं होती लाडली और लखपती पैदा होती है। एक लाख लाडली लक्ष्मी के खाते में जाता है और जब बच्ची स्कूल जाती हैं और अच्छे अंक लेकर आती है माता पिता की छाती तो फूलती है पर माता पिता के साथ मध्यप्रदेश की कमल की फूल की सरकार की भी छाती फूल जाती है और बेटी को स्कूटी मिलती है। बेटी की शादी की उम्र की होती है और अपने घर से दूसरे घर में जाने का निर्णय लेती है तो उसको कन्यादान योजना में 51000 रुपऐ उसके खाते में आता है। मुख्यमंत्री जब बेटी 21 साल की होती है तो शिवराज सिंह चौहान ने लाडली बहना के खाते में 1250 रुपये आता है। बहनो को पैसा मिलता है।
कांग्रेस नहला तो भाजपा नहले पर दहला
काग्रेस आज भी झूठी घोषणा कर रही है कि अगर सरकार आई तो हम 1500 रुपए देंगे। काग्रेंस पार्टी नहला है तो भाजपा पार्टी नहले पर दहला है। पर शिवराज सिंह 1250 दे रहें है और वो बढ़कर 3000 मिलेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बहना अगर कांग्रेस आई तो 1250 बन्द हो जाएंगे। काग्रेंस ने भाजपा की सभी योजनाओं को बन्द कर दिया जब 2018 कांग्रेस की सरकार बनी तो कमलनाथ ने कहा तिजोरी खाली है। पर शिवराज सिंह चौहान बने तो उन्होंने कहा बहनों तिजोरी तुम्हारी है। कांग्रेस भष्टाचार की पार्टी है पर भाजपा आपकी आख में चमक आए उसके लिए काम करने वाली पार्टी। उज्जवला योजना जैसी तमाम योजना भाजपा ने दी है।



